IPL 2023: चेन्नई के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा चेन्नई की जान
MS DHONI: आईपीएल में चार बार की खिताब विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. टीम के सबसे बड़े दिग्गज,चेन्नई की आन बान शान ने टीम में वापसी की हैं. जिससे देखकर चेन्नई के फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है. आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में हार्दिक की गुजरात टाइटंस के के सामने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी की चुनौती होगी. इस आईपीएल की खास बात ये है की इस बार हर टीम अपने घरेलू मैदान पर भी मैच खेल पाएगी.
मैदान पर लौटे महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की आन बान और शान टीम की जान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है. उन्होंने चेन्नई के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया. उन्होंने काफी लंबे समय तक नैट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में नजर आ रहे हैं.
4 बार कप जीत चुकी है चेन्नई
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में फाइनल का खिताब चार बार अपने नाम किया है. टीम ने पहला खिताब साल 2010 दूसरा साल 2011 तीसरा साल 2018 और चौथा साल 2021 में जीता हैं.महेंद्र सिंह धोनी 2008 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं.हालाकि कुछ समय के लिए रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था लेकिन वो चेन्नई को काफी भारी पड़ा था जिसके बाद धोनी ने वापस से कप्तानी की.
Our Friyay feeling is surely unmatched! 🥳#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/WRZ4HVS8mb
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 3, 2023
धोनी का आखिरी आईपीएल
साल 2023 में जहां फैंस को धोनी का इंतजार है वहीं धोनी फैंस के लिए ये बहुत नम कर देने वाला सीजन साबित होगा. महेंद्र सिंह धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेलते नजर आ सकते है. चेन्नई के एक ऑफिशियल अधिकारी का कहना है की धोनी का ये अंतिम आईपीएल होगा और अगर टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई नहीं करती हैं तो धोनी अपना आखिरी मैच 14 मई को चेन्नई के चेपोक स्टेडियम में खेले नजर आएंगे. हालाकि अंतिम फैसला धोनी का ही होगा.
