Oscar Award में छाए उत्तराखंड के Karan Thapliyal, पढ़ें पूरी खबर
Oscar Award 2023 भारत के लिए खास रहा है। इस वर्ष भारत के नाम दो ऑस्कर अवॉर्ड आए हैं। S. S. Rajamouli की फिल्म RRR का ( नाटू-नाटू) Song और Guneet Monga की The Elephant Whisperers ने Best Documentary Short Film की केटेगरी में ऑस्कर जीता है। द एलिफेंट व्हिस्परर्स के नाम की घोषणा होते ही उत्तराखंड के Karan Thapliyal का नाम सुर्खियों में आ गया। दरअसल करने थपलियाल ने ही इस डॉक्यूमेंट्री को फिल्माने में अपना कैमरे का कमाल दिखाया है।
करन थपलियाल के बारे में
मूल रुप से उत्तराखंड के करने थपलियाल पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लाक स्थित ग्राम नौगांव मल्ला निवासी हैं। करन की मां सुधा थपलियाल गृहणी है। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली के खानपुर में रहता है। करन के पिता विनोद थपलियाल पेशे से फोटोग्राफर है और यही से करने ने फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी। जिसके बाद करने ने इसी क्षेत्र में करियर बनाने की ठानी।
बीते 15 सालों से Karan Thapliyal सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं और इसी बीच करन ने की Short film or documentry में काम किया। पिछले साल भी उनकी एक डॉक्यूमेंट्री Writing with Fire भी Oscar Award के लिए नामित हुई थी लेकिन अवार्ड नहीं मिल पाया।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाई उत्तराखंड की दिव्या नेगी, जानें उनकी कुछ खास बातें
Oscar Award में The Elephant Whisperers का नाम को घोषणा के बाद उत्तराखंड के Karan Thapliyal की लगातार चर्चा हो रही है। करन थपलियाल के कैमरे से यह डॉक्यूमेंट्री शूट हुई है और ऑस्कर मिलने के बाद करन ने खुशी जाहिर की और इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
