For the best experience, open
https://m.paharipatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

बागेश्वर- (बड़ी खबर) घर में मां और तीन बच्चों के सड़े गले शव बरामद

12:50 PM Mar 17, 2023 IST | Patrika News Desk
बागेश्वर   बड़ी खबर  घर में मां और तीन बच्चों के सड़े गले शव बरामद

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक घर में मां और तीन बच्चों का घर सड़े गले हालत में शव बरामद हुए हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई गई। मृतकों में एक पांच माह का बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- पहाड़ की मानसी नेगी ने बयां किया दर्द, कहा खुद को साबित किया पर..

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली कि जोशीगांव के एक मकान के अंदर से बदबू आ रही और मकान अंदर से बंद है। मौके पर पुलिस पहुंची तो अंदर की स्थिति देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। मकान के अंदर एक महिला और तीन बच्चों के सड़े गले शव बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार मकान में कपकोट के भनार गांव निवासी भूपाल सिंह का परिवार रहता था। भूपाल राम के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हो रखा है जिसके बाद से वह फरार चल रहा। पुलिस ने मां और तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ अंकित कंडारी के मुताबिक शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। शवों को कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। गांव से मकान थोड़ा दूरी होने की वजह से लोगों का आवागमन कम होने की वजह से घटना का पता नहीं चल पाया।

 

मृतकों की पहचान 

  • नीमा देवी पत्नी भूपाल राम उम्र (40) वर्ष
  • अंजली उम्र (14) वर्ष – पुत्री
  • कृष्णा उम्र (8) वर्ष – पुत्र
  • भाष्कर ( चार-पांच) माह – पुत्र
Advertisement Ad
Tags :
Author Image

Patrika News Desk

View all posts

Staff Repoter Patrika News.

×